ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंडियन कोस्ट गार्ड में मैकेनिकल सहित 300 पदों पर निकली भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) और यांत्रिक के पदों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ICG की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 300

तारीखें
आवेदन की शुरुआती तारीख : 8 सितंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 22 सितंबर 2022

वैकेंसी डिटेल्स
नाविक (जनरल ड्यूटी) : 225 पद
नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) : 40 पद
यांत्रिक (मैकेनिकल) : 16 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) : 10 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 9 पद
इन पदों के लिए एससी और एसटी के उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस नहीं देनी है, जबकि जनरल, ओबीसी समेत अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये चुकाने होंगे।

योग्यता
नाविक (जनरल ड्यूटी): मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं में पास।
नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
यांत्रिक: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। वहीं, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं-12वीं पास होना और AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए।

सैलरी
नाविक (जनरल ड्यूटी): इस पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये और अन्य भत्ते दिये जाएंगे।
नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच): नाविक (डीबी) के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये और अन्य भत्ते मिलेंगे।
यांत्रिक: पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, डियरनेस अलाउंस समेत अन्य भत्ते मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.