ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

थोड़ी देर में 2 साथियों की गिरफ्तारी और रिकवरी की जानकारी देंगे DGP यादव

अमृतसर: AGTF की टीम के साथ लाल टीशर्ट में दीपक मुंडी।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गोलियां मारकर कत्ल करने वाले छठे शूटर दीपक मुंडी व उसके दो साथियों को शनिवार देर रात पुलिस पंजाब लेकर पहुंची। पंजाब पुलिस ने दीपक मुंडी, कपित पंडित व राजेंद्र जोकर को सुबह मानसा कोर्ट में पेश किया और 7 दिन का रिमांड हासिल कर लिया। दोपहर 12 बजे पंजाब के डीजीपी गौरव यादव चंडीगढ़ में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी और रिकवरी की सूचना देने वाले हैं।दीपक मुंडी 6 शार्प शूटरों में से एक था, जिसे कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में हायर किया था। दो गाड़ियों में सिद्धू मूसेवाला को कत्ल करने पहुंचे शूटरों में दीपक मुंडी बोलेरो मॉड्यूल का शूटर था। बताया जाता है कि दीपक मुंडी ने अपने दोनों हाथों में पिस्टल पकड़ कर सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां बरसाई थी। जबकि अन्य दो आरोपी कपिल पंडित और राजेंद्र जोकर ने दीपक मुंडी को छिपने व पैसों आदि में मदद की थी।वेस्ट बंगाल व नेपाल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारीदीपक मुंडी और उसके साथियों की गिरफ्तारी वेस्ट बंगाल और नेपाल बॉर्डर से की गई। पंजाब पुलिस को मुंडी की इनपुट केंद्र की खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने दी। जिसके बाद पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने वेस्ट बंगाल का रुख किया। तकरीबन 105 दिन बाद मुंडी पुलिस की गिरफ्त में आया।3 शूटर पुलिस की गिरफ्त में, दो का हो चुका एनकाउंटरसिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दीपक मुंडी छठा शार्प शूटर था। इसे पहले मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 3 शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा का पंजाब के अमृतसर में ही दो महीने पहले एनकाउंटर कर दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.