ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिर और बाजू पर लोहे की रॉड से किए वार, बच्चे-पत्नी को पीट रहा था आरोपी

अंबाला: अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल पूर्व सरपंच गुलजार राम।हरियाणा के अंबाला में शराबी पति को समझाने गए पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उन्हें सिर में गहरी चोट आई है। पूर्व सरपंच को GMCH SEC-32 चंडीगढ़ से सर्जरी करने के बाद शहर के एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना थाना शहजादपुर के अंतर्गत आने वाले गांव रसीदपुर की है।गांव रसीदपुर निवासी 72 वर्षीय गुलजार राम सेना से रिटायर्ड हैं और गांव के पूर्व सरपंच भी हैं। गुलजार राम ने बताया कि 7 सितंबर की शाम को वह अपने घर पर रिश्तेदारों के साथ बैठा था। इसी बीच शाम साढ़े 7 बजे गांव की सरबजीत कौर रोती हुई आई और बोली की उसे उसका पति जयपाल पीट रहा है। 12 साल की बेटी को कमरे में बंद किया हुआ है।वह अपने रिश्तेदार के साथ सरबजीत के कहने से उसके पति को समझाने के लिए चला गया।7 सितंबर की रात को हमले के बाद लहूलुहान हालत में चंडीगढ़ लेकर जाते परिजन।तैश में आए शराबी पति ने बोला हमलागुलजार राम ने बताया कि जैसे ही वह सरबजीत कौर के साथ उसके पति को समझाने गया। यहां वो बोलने ही लगा था कि जयपाल एकदम तैश में आया और गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच जयपाल ने उसके घर के बरामदे में रखी लोहे की रॉड से सिर में हमला बोल दिया। दूसरा वार बाजू पर किया।आरोप है कि जयपाल की मां ने भी कुल्हाड़ी से उसके ऊपर वार किया था। गनीमत रही कि बचाव हो गया। शोर सुनाई देने पर गोगा माड़ी की दीवार के पास खड़े उसके रिश्तेदार जरनैल व भाई खेम चंद दौड़ कर उसके पास पहुंचे। सिर में चोट लगने से वह बेसुध हो गए थे।लहूलुहान हालत में वह CHC शहजादपुर ले गए। यहां से प्राथमिक जांच के बाद चंडीगढ़ GMCH-32 रेफर कर दिया। यहां से सर्जरी के बाद वे अंबाला सिटी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए। पुलिस ने अब बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 324, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.