हादसे में दोनों ड्राइवरों की मौत, क्लीनर मामूली रूप से हुआ घायल
चाँदपुर: बिजनौर के चांदपुर में दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मोत हो गई। जबकि एक क्लीनर मामूली रूप से घायल हो गया। मोके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।चांदपुर-नूरपुर रोड पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दिखाई दिया। जहां बीती रात दो ट्रकों की टक्कर में दोनों ट्रकों के ड्राईवरों की मोत हो गई। एक ड्राईवर की मोके पर ही जबकि दूसरे की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। वहीं घायल क्लीनर को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।देर रात 1 बजे हुआ हादसाहादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक संख्या एचआर 55 ए ए 3224 जय भारत ट्रांसपोर्ट से रेडीमेड होजरी लेकर नूरपुर से चांदपुर की ओर आ रहा था। जबकि दूसरा ट्रक यूपी 14 के 5161 चांदपुर से नूरपुर की ओर जा रहा था। बीती रात्रि लगभग 1:00 बजे हीमपुर बुजुर्ग के निकट दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।ट्रक ड्राइवर के भाई ने दी जानकारीमामले में ट्रक ड्राइवर नदीम के भाई वसीम पुत्र शकील अहमद में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नदीम ट्रक में होजरी लेकर नूरपुर से चांदपुर की ओर आ रहा था। चांदपुर से नूरपुर की ओर जा रहे ट्रक ने गलत दिशा में जाकर उसके भाई के ट्रक को टक्कर मार दी।क्लीनिक को उपचार के बाद घर भेजा गयाजिसमें उसका भाई नदीम और क्लीनर मुस्तकीम घायल हो गए। हम दोनों को लेकर सीएचसी स्याऊ पहुंचे जहां मेरे भाई नदीम को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया और क्लीनर मुस्तकीम को डिस्चार्ज कर दिया गया। हम अपने भाई को बिजनौर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रभारी निरीक्षक ने दी जानकारीमृतक के भाई ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वही मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर सतीश कुमार राय ने बताया कि चांदपुर नूरपुर रोड पर देर रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ट्रकों के ड्राइवर की मौत हो गई है एक नदीम चांदपुर का है। जबकि दूसरा ड्राइवर गोविंद हरतला मुरादाबाद का है मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.