ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

50 रुपए देने पर ट्रक चालक को थाने लाकर पीटा, हालत गंभीर

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को ठेंगा दिखाते हुए जिले में होमगार्ड और सिपाही द्वारा अवैध उगाही का कारोबार चलाया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव बड़े पुरा से भूसा भरकर पिकअप के जरिए नवाबगंज जा रहे एक पिकअप चालक गेदनलाल को गश्त के दौरान शनिवार देर रात दौलत पुर तिराहे के पास कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ और उसके साथी होमगार्ड रघुनंदन प्रसाद ने रोक लिया।चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गयाउन दोनों ने उससे 1 हजार रुपए भी मांगे। इस दौरान थाने में तैनात दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर आ गए। जब पिकअप चालक ने 50 रुपए सिपाही को देने के लिए निकाले तो आरोपी सिपाही मोहम्मद आरिफ भड़क गया। अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप चालक को जमकर पीटा। इसके बाद भी जब दबंग सिपाहियों का मन नहीं भरा तो वे पीड़ित को थाने ले आए।थाने में भी उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद जब पिकअप चालक गेंदनलाल बेहोश हो गया तो वो लोग उसे इलाज के लिए बरखेड़ा सीएचसी ले आए। उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में जारी है पीड़ित का इलाजसिपाहियों व होमगार्ड की मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए पिकअप चालक गेंदनलाल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मामले पर जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया है मामला मेरे संज्ञान में आने पर सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई थी। उच्च अधिकारियों द्वारा आरोपी सिपाही और होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.