ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम नीतीश कुमार आज सूखे को लेकर करेंगे सर्वे

सीएम नीतीश कुमार आज आएंगे मुंगेर, डीएम ने हवाई अड्डा का लिया जायजा राज्य में ठीक से बारिश नहीं होने की वजह से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सूखे जैसे हालात पर गंभीर हैं। इसी क्रम में वे आज रविवार को वे राज्य के कई जिलों का हवाई सर्वे करेंगे। सीएम नीतीश कुमार पटना से हेलिकॉप्टर से निकलेंगे। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे की नीति तैयार करेगी। किसानों को सहयोग देने के लिए योजना बनाई जाएगी।

हवाई सर्वेक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री का हेलीकॉफ्टर मुंगेर के सफियासराय स्थित हवाई अड्डा पर ईंधन लेने उतरेगा। इसे लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को हवाई अड्डा का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सफियासराय हवाई अड्डा पर कुछ समय के लिए उतरेगा। जहां हेलीकॉप्टर में ईंधन भरा जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर हवाई अड्डा को फिलहाल सील कर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.