शराबबंदी का नीतिश का फैसला सही, लेकिन पीएम मोदी का विकल्प नहीं बन सकते : उमा भारती
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उनके राज्य में शराबबंदी लागू करने के लिए सराहना की, लेकिन साथ ही कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं हो सकते। दरअसल उमा लंबे समय से मध्यप्रदेश में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रही हैं।उन्होंने कहा, नीतीश ने कम से कम अपने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का साहस दिखाया है। यह पूछने पर कि क्या नीतीश मोदी के विकल्प के तौर पर उभर सकते हैं, उमा ने कहा, वह ऐसा नहीं कर पाएंगे, इसका सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि मोदी एक अद्वितीय व्यक्ति हैं, इसतरह के व्यक्ति कम ही होते हैं। भारती ने कहा, इसके अलावा, वह (मोदी) भगवान की रचना हैं और लोग उनके साथ हैं। लेकिन कुमार के प्रयासों से विपक्ष मजबूत होगा क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश में शराब की बिक्री में कमी करने की इच्छा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर महिलाएं इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाएंगी। भारती लंबे समय से महिलाओं की पीड़ा और उनकी शराबबंदी की मांग का हवाला देते हुए राज्य में शराब बिक्री का विरोध कर रही हैं।उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अपने करीबी सहयोगी प्रीतम सिंह लोधी की आलोचना कर कहा कि उन्होंने लोधी को डांटा और इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से माफी मांगने के लिए कहा। हालांकि भाजपा ने इस मामले में लोधी के माफी मांगने के बाद भी उन्हें पार्टी से निकाल दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.