जोधपुर एसोसिएशन मुंबई के पदाधिकारियों ने किया सम्मान
जोधपुर: जोधपुर एसोसिएशन मुंबई के पदाधिकारियों ने आज शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री बनने पर मंगल प्रभात लोढ़ा का सम्मान किया।जोधपुर एसोसिएशन मुंबई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री बनने पर मंगल प्रभात लोढ़ा का सम्मान किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप भंडारी द्वारा माला, सचिव अनन्त सिंघवी द्वारा साफा, संस्था के पदाधिकारी मुकेश मेहता, विनीत गांधी एवं राजेन्द्र पुरोहित द्वारा शॉल एवं अजय सिंघवी, दीपक लोढ़ा एवं प्रशान्त भंसाली द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने जोधपुर की अपनापन एवं जुड़ाव की तारीफ की एवं धन्यवाद दिया। मन्जू लोढ़ा ने कविता के माध्यम से सभी पधारे जोधपुर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.