प्रयागराज में 11 महीने के अथर्व का डाक्टरों ने फ्री में किया ऑपरेशन
प्रयागराज: ऑपरेशन के बाद अपनी मां के साथ 11 महीने का अथर्व।एक मां की जागरूकता के कारण उसके बेटे का फ्री में ऑपरेशन हो गया। तेलियरगंज के अथर्व (11 माह) का जन्म से ही दोनों पैर मुड़ा था। परिवार के लोगों ने डाक्टर को दिखाया, तो महंगा इलाज सुनकर लोग वह घर लौट आए। बच्चे की मां ने ठान लिया कि वह बेटे का ऑपरेशन कराकर ही मानेगी।मां ने यह बात फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों से सुझाव मांगा। लोगों ने क्लब फुट के बारे में जानकारी दी। किसी ने बताया कि ऐसे ऑपरेशन (RBSK) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत फ्री में होता है। मां-बाप अगले दिन तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय पहुंचे। कुछ ही दिनों में वहां अथर्व का इलाज हो गया। वह अब दीवार के सहारे खुद खड़ा होकर सामान्य बच्चों की तरह चल लेता है।17 बच्चों की हुई सफल सर्जरीराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की नोडल निशा सोनकर ने बताया, “अप्रैल 2022 से जून तक 8 हजार 2 सौ 22 बच्चों को चिह्नित किया गया था। इसमें 7 हजार 5 सौ 93 बच्चों के सामान्य बीमारियों का इलाज कराया गया। 17 बच्चों की सफल सर्जरी की गई। हर गुरुवार को कॉल्विन और शनिवार को बेली अस्पताल में ओपीडी लगाकर ऑर्थोपेडिक सर्जन क्लब फुट से पीड़ित बच्चों को देखते हैं।63 बच्चों का चल रहा है इलाजमिराकल फीट फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रांत विश्वास ने बताया, “बच्चे दिव्यांगता का दंश न झेलें। इसे लेकर नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत राष्ट्र्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में सहयोगी संस्था मिराकल क्लब फुट क्लीनिक चलाती है। इनकी टीम आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में बच्चों को चिह्नित करती है। मंडलीय चिकित्सालय मोती लाल नेहरू (कॉल्विन) में इस समय 64 व तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) में 63 क्लब फुट के बच्चों का इलाज चल रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.