ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिंदल एयर स्ट्रीप पर शूट होगा एयरक्राफ्ट वाला सीन, 2 अक्टूबर को आएंगे अक्षय कुमार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली अक्षय कुमार की मूवी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म को शूट करने वाली टेक्नीकल टीम के सदस्य रायगढ़ पहुंच चुके हैं। फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर नरे, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी निकेत भूमि, आर्ट डायरेक्टर अरविंद अशोक, लाइन प्रोड्यूसर संतोष सिंह ने रायगढ़ की हवाई पट्‌टी का जायजा लिया।छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी में सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि रायगढ़ में एक एयरक्राफ्ट का सीन शूट किया जाएगा। फिल्म की टेक्नीकल टीम इसे लेकर तैयारियांं कर रही है। रायगढ़ के आस-पास के लोकेशंस में शूट फाइनल किया गया है। जिंदल टाउनशिप की प्राइवेट एयर स्ट्रिप पर भी शूटिंग होगी। 2 अक्टूबर को इसके लिए अक्षय कुमार भी रायगढ़ आ रहे हैं। यहां शूट का शैड्यूल 3 से 5 अक्टूबर का है।CG फिल्म पॉलिसी के सलाहकार गौरव द्विवेदी के साथ अक्षय।इस फिल्म का होगा हिंदी रीमेककई नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु का रीमेक बन रहा है। इस फिल्म में लीड एक्टर अक्षय कुमार हैं। एक्ट्रेस राधिका मदान अक्षय के अपोजिट हैं। इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। प्रदेश में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट शूट हुए हैं। मगर ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगी।फिल्म का शूट शुरू हो रहा है।सस्ती एयरलाइंस शुरू करने की कहानीडायरेक्टर सुधा कोंगारा ने ही फिल्म सोरारई पोटरु को बनाया था, जिसके हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार हैं। सुधा ही हिंदी फिल्म को डायरेक्ट करेंगी। सोरारई पोटरु का क्या अर्थ है। ये एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है ‘वीर की जय जयकार।’ फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे हर जगह ठोकर मिलती है। हर जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो हार नहीं मानता है और अपने सपने को साकार करता है।एक्ट्रेस राधिका।राधिका आएंगी नजरछोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राधिका इस फिल्म का हिस्सा हैं। 2014 में टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुम से है’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली राधिका मदान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। राधिका मदान ने फिल्म ‘पटाखा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसके बाद’अंग्रेजी मीडियम’, ‘शिद्दत’, ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ फिल्म में राधिका नजर आ चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.