राजीव गांधी स्टेडियम में होंगे मुकाबले; 1200 लड़के-लड़कियां लेंगे भाग, SDM ने ली बैठक
रोहतक: अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएमहरियाणा के रोहतक में 15 से 22 सितंबर तक राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रदेशभर के 1200 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। इसमें 15 से 17 सितंबर तक लड़कियों की और 20 से 22 सितंबर तक लड़कों की खेल प्रतियोगिता होगी। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।योगासन प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी SDM राकेश कुमार सैनी ने रविवार को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रतियोगिता स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, बिजली की सुविधा, स्वास्थ्य सुविधा आदि के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सुविधाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।महिला पुलिस व महिला कोच भी रहेंगी तैनातनोडल अधिकारी राकेश कुमार सैनी ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 600 लड़कियां व 600 लड़के भाग लेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती के अलावा पुलिस की PCR भी तैनात करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों की टीम सहित एम्बुलेंस तैनात की जाए। खेल विभाग की महिला कोच भी महिला खिलाड़ियों के साथ तैनात रहेंगी।हैल्प डेस्क पर तीन शिफ्ट में होगा कामउन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध करवाने, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति के प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर हैल्प डेस्क भी स्थापित किया जाए, जहां पर तीन शिफ्टों में सम्पर्क अधिकारी तैनात रहें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.