ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में लिया था हिरासत में, परिजनो ने लगाए गंभीर आरोप

करनाल: थाने के बाहर धरने पर बैठते परिजन।करनाल के असंध पुलिस स्टेशन के अंदर बन्द एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने में सुसाइड से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक असंध के वार्ड नम्बर 3 का रहने वाला था। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, असन्ध में रमेश का किसी मिस्त्री के साथ झगड़ा हो गया था और मिस्त्री की पत्नी ने रमेश पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस को की थी।थाने के बाहर हंगामा करते परिजन।मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश को हिरासत में ले लिया था। रविवार की रात को रमेश ने पजामे का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। रमेश द्वारा थाने के अंदर सुसाइड किये जाने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी असन्ध थाना पहुंच गए।पुलिस ने पिता को बुलाकर करवाए हस्ताक्षरसूत्रों की माने तो पुलिस ने मृतक के पिता को थाने में बुलाया और सुसाइड की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता के हस्ताक्षर करवाये और शव मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।थाने के बाहर हंगामा शुरूसोमवार की सुबह मृतक की पत्नी को भी सुसाइड की जानकारी मिली। जिसके बाद भारी संख्या में परिजन थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की पत्नी ने न्याय की मांग की है।थाने के बाहर दृश्य।पुलिस पर लगा रहे गंभीर आरोप​​​​​​​परिवार वालों ने थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप लगायाथाने में बैठे परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। रमेश की मौत के बाद परिजनों में भारी गुस्सा है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। ताकी परिजनों को समझाया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.