ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिद्धू मूसेवाला मर्डर में संदीप केकड़ा का भाई गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने मूसेवाला की रेकी करने वाले गैंगस्टर संदीप केकड़ा के भाई बिट्टू को पकड़ा है। बिट्टू को हरियाणा के डबवाली ​​​​​​से गिरफ्तार किया है।  सूत्रों के मुताबकि, बिट्टू सिंह मूसेवाला की गाड़ी पर ताबड़तोड फायरिंग करने वाले शूटरों में से एक प्रियव्रव्रत के संपर्क में था। इसके अलावा वह लॉरेंस के साथ जेल में भी रह चुका। दोनों भाई संदीप और बिट्‌टू लंबे समय से रेकी कर रहे थे। बिट्टू को पुलिस द्वारा मानसा लाया गया है। उसे जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह और किसके संपर्क में था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में करीब आधा दर्जन और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने शनिवार को ही मूसेवाला की हत्या करने वाले छठे शूटर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर जोकर के साथ पकड़ा था। वह दुबई जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले वह पकड़े गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.