ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, लेकर जा रहा था लिंटर मशीन

फतेहपुर: फतेहपुर में लिंटर मशीन लेकर जा रहा चालक 11 हजार एचटी लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पूरा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है। यहां के निवासी बराती बेटे शिवमंगल गांव मे किसी के यहां छत का लिंटर डलवाने के लिए लिफ्टर मशीन के मालिक को फोन किया। लिफ्टर मशीन के मालिक ने बताया मेरे लड़के कि तबीयत खराब है मै राजस्थान जा रहा हूं। दो दिन बाद लौटूंगा तब लिंटर डलवा लेना।करंट लगने से नीचे गिर गया युवकइसके बावजूद बराती मैदान में खड़ी मशीन के पास गया और अचानक मशीन में चढ़ने लगा तभी ऊपर से गुजरी 11 हजार एचटी लाइन कि चपेट मे आ गया। करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलसकर जख्मी होकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजन तुरंत निजी गाड़ी से अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी बराती लाल ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।शव लेकर घर आ गए वापसपरिजन शव को लेकर घर वापस आ गए। पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में डीएसपी खागा संजय सिंह ने बताया कि 11 हजार विधुत लाइन के चपेट में आने से लिंटर मशीन लेकर जा रहा युवक झुलस गया था। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। जहां रास्ते में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.