ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जीत की रणनीति पर करेंगे चर्चा

लखनऊ: यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठनम महामंत्री धर्मपाल सिंह।उत्तर-प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक होने वाली है। आज यानी मंगलवार की सुबह 11 बजे से पार्टी कार्यालय में यह बैठक शुरु होगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी करेंगे। बैठक में यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह और संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे।इस बैठक में आगामी निकाय चुनाव और सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन होगा। भाजपा यूपी के नगर निकाय चुनावों पर में बड़ी जीत दर्ज करना चाहती है। लिहाजा इसके लिए नई रणनीति तैयार की जा रही है। क्षेत्रवार बैठकों के बाद पार्टी कार्यालय पर होने वाली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।90% सीटें जीतने का लक्ष्यभाजपा मे नगरीय निकाय यानी नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम चुनाव में 90 फीसदी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा का टारगेट यूपी में नगर निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगम और 200 नगर पालिका परिषद के साथ अधिकांश नगर पंचायतों में भगवा फहराने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में कुल 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव होना है।जीत के लिए भाजपा का रोड मैपपहली बार चुनाव संयोजक की नियुक्ति: 11-12 सितंबर को जिला स्तर पर और 14-15 सितंबर तक मंडल स्तर की बैठकें कर सभी नगरीय निकायों में चुनाव संयोजक नियुक्त किए जाएंगे।मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम: बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभियान में अधिक से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का लक्ष्य।15 दिन में तीन करोड़ लोगों तक पहुंचेगी भाजपा: 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के जरिए सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता 15 दिन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से तीन करोड़ से अधिक लोगों के बीच पहुंचेंगे।PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा: सेवा पखवाड़ा के जरिए ही निकाय चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जाएगा।752 नगर निकायों में होने हैं चुनावउत्तर प्रदेश में इस बार 17 नगर निगमों में मेयर तथा पार्षदों के साथ ही 200 नगर पालिका परिषद और 535 नगर पंचायतों में चेयरमैन साथ सभासदों का चुनाव होना है। वार्ड और मोहल्ले की राजनीति में हिंसा और उत्पात की सबसे ज्यादा गुंजाइश बनी रहती है, ऐसे में डिजिटल वॉलेंटियर्स सी-प्लान ऐप पुलिस की आंख, कान और नाक साबित होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.