ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डी मार्ट में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में मिली गंदगी

मुंबई। डी-मार्ट में कई लोग खरीदारी करने जाते हैं। डी मार्ट किराने का सामान, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और भोजन सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। डी मार्ट में कई तरह के कोल्ड ड्रिंक भी रियायती कीमतों पर उपलब्ध हैं, इसलिए बड़ी संख्या में लोग इन सभी चीजों को खरीदते हैं। चूंकि इन सभी प्रकार के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए कई लोग डी मार्ट में खरीदारी करना पसंद करते हैं। लेकिन मुंबई से सटे पनवेल के एक डी मार्ट में हैरान परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है. खबर है कि पनवेल के पलस्पे फाटा स्थित डी मार्ट में एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल में गंदगी मिली। इस मामले को एक ग्राहक ने डी मार्ट के कर्मचारियों के संज्ञान में लाया. मगर कर्मचारी ने इस मामले को छिपाने की कोशिश की और ग्राहक से वह बोतल लेकर अपने साथ ले गया। बहरहाल डी मार्ट में रोजाना हजारों ग्राहक जाकर सामान खरीदते हैं। इसलिए खराब सामान बेचना ग्राहक के जीवन के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। भुक्तभोगी ग्राहक का कहना है कि जब हमने डि मार्ट के प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.