ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में संजय गांधी का किरदार निभाएंगे विशाक नायर

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में कंगना रणौत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं, तो इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकर अलग-अलग किरदार में नजर आएंगे। वहीं, कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से विशाक नायर का लुक शेयर किया है। मलयालम सिनेमा के जाने माने कलाकार विशाक नायर फिल्म में संजय गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के किरदार में विशाक जंच रहे हैं। अभिनेता संजय गांधी के किरदार में काफी बढ़िया लग रहे हैं।
कंगना रणौत ने विशाक नायर का ‘इमरजेंसी’ से लुक साझा करते हुए लिखा, ‘पेश है संजय गांधी के किरदार में टेलेंट के पावरहाउस विशाक नायर। संजय गांधी, जो इंदिरा की आत्मा थे, जिसे उन्होंने प्यार किया और फिर खो दिया।’ विशाक ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘संजय गांधी की भूमिका निभाने के लिए खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कंगना रणौत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म और बेहतरीन टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं।’ इस फिल्म का निर्देशन कंगना रणौत ही कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.