ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भूपेश बघेल की चेतावनी- खुद को सुधारिए नहीं तो कार्यवाही होगी, लोगों ने एसडीएम-तहसीलदार की शिकायत की थी

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसरों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। शिकायतों पर कार्यवाही की बात कही।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शिकायत मिलने पर स्थानीय अफसरों पर तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा, खुद को सुधारिए नहीं तो आप पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा, जब मुख्यमंत्री आएं तभी काम करना है यह धारणा हटानी होगी। सभी अधिकारी, आम नागरिक का काम समय पर होना सुनिश्चित करें।भेंट-मुलाकात के लिए रायगढ़ जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को लैलूंगा में योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अनेक सुविधाएं दी जा रही है। सप्ताह में 5 कार्य दिवस कर दिया गया है। एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी दी जा रही है। पुराना पेंशन लागू कर बुढ़ापे का सहारा दिया जा रहा है। ऐसे में जब मुख्यमंत्री आएं तभी काम करना है यह धारणा हटानी होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने बेहतर ढंग से काम करते हुए सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान लोगों और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के आधार पर संबंधित अफसरों से सवाल किया। स्थानीय एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ से उन्होंने कहा, आप लोगों की शिकायत है कि समय पर कार्यालय भी नहीं पहुंचते। मुख्यमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए एसडीएम सहित अधिकारियों ने अपने कार्यों में सुधार लाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कार्यशैली में सभी सुधार लाए, नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।खराब सड़कों पर भी जताई नाराजगीमुख्यमंत्री ने जिले में कई सड़को की हालत जर्जर होने की बात पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने उन्हें बताया कि स्वीकृत सभी सड़को में बारिश के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने रेस्टहाउस में ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया है।363 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पणमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा में 373 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत वाले 16 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 88 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से निर्मित 9 कार्यो का लोकार्पण और 284 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 7 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल है।कुंजेमुरा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लैलूंगा में जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। बाद में वे लैलूंगा के ही कुंजेमुरा गांव के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचकर उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में पौधरोपण कर मुख्यमंत्री गांव की गलियों से पैदल चलकर चौपाल में पहुंचे। यहां गांव की महिलाओं ने उनका पारंपरिक रीति से स्वागत किया। यहां छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बातचीत शुरू की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.