ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमृतसर में कागज पूरे न होने पर काटे गए चालान, 9 वाहन जब्त किए

अमृतसर: RTA अर्शदीप सिंह ।पंजाब के अमृतसर जिले में बस ऑपरेटरों के खिलाफ एक बार फिर जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने कार्रवाई की है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) अर्शदीप सिंह ने गोल्डन गेट के पास अमृतसर आने वाली और अमृतसर से जाने वाली बसों, टिप्पर व स्कूल बसों की चैकिंग की। इस कार्रवाई के बीच 8 वाहनों को जब्त किया गया।RTA विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, विभाग ने कुल 18 वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें प्राइवेट बसें, स्कूल बसें और टिप्पर शामिल हैं। विभाग की तरफ से टैक्स न भरने वाले कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। कागजों की कमी और टैक्स की अदायगी न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।सेफ स्कूल वाहन के तहत चल रही कार्रवाईRTA अर्शदीप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सेफ स्कूल वाहन मुहिम को चलाया है। स्कूल बसों को गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसमें बस के अंदर कैमरा, सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट्स, सीट के अनुसार बच्चों की गिनती आदि जरूरी नियम हैं। इनकी पालना नहीं करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।9 वाहनों को किया गया जब्तRTA की तरफ से की गई कार्रवाई के तहत 9 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 4 बसें और 5 ट्रक व टिप्पर शामिल हैं। वाहनों के पास परमिट नहीं था। इतना ही नहीं, कुछ ने समय से टैक्स की अदायगी भी नहीं की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.