45 तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई
झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को 45 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब गोरहर थाना क्षेत्र के पतितिरी मोड़ पर एक बस ट्रक के पिछले सिरे से जा टकराई। बरही अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने बताया कि तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल से आ रहे थे और बिहार के गया की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चालक, सहायक और एक यात्री की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.