ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वियातेक और जबूर ने डब्लूटीए फाइनल में जगह बनाई

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक और यूएस ओपन के फाइनल में हारने वाली ओन्स जबूर ने डब्ल्यूटीए फाइनल 2022 में जगह बना ली है। सत्र के अंत में इस टूर्नामेंट का आयोजन फोर्ट वर्थ के डिकीज एरिना में हो रहा है। 2005 के बाद पहली बार यह प्रतियोगिता अमेरिका में हो रही है। जबूर पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जबकि स्वियातेक दूसरी बार इसका हिस्सा बन रही हैं। क्रेजिसिकोवा और सिनियाकोवा की जोड़ी गत चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेंगी। ये दोनों लगातार चौथी बार साथ में इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन रही हैं। डब्ल्यूटीए डॉट कॉम के अनुसार स्वियातेक ने कहा, “मैं इस साल अपने करियर में दूसरी बार डब्ल्यूटीए फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर वास्तव में उत्साहित हूं और मैं वास्तव में फोर्ट वर्थ में प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक हूं।”

ट्यूनीशिया की जबूर ने इस सीजन में मुटुआ मैरिड ओपन और बेट एक ओपन में अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता। वह डब्ल्यूटीए फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली अरब महिला बन गई हैं। जबूर ने कहा, “डब्ल्यूटीए फाइनल के लिए क्वालीफाई करना सम्मान की बात है। सीजन की शुरुआत से ही मेरा लक्ष्य टूर्नामेंट खेलना था और मैं दुनिया के शीर्ष 8 खिलाड़ियों में से एक के रूप में प्रतिस्पर्धा करने का इंतजार नहीं कर सकती।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.