स्कूल छोड़ने के बहाने 6 साल बच्ची से दुष्कर्म
रांची के नामकुम के पलांडू में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने इस वारदात को सोमवार की सुबह अंजाम दिया, आरोपी ने स्कूल छोड़ने के बहाने दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे न सिर्फ मारा-पीटा, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई के बाद नामकुम पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पौलुस तिर्की उर्फ एडजस्ट (24 वर्ष) है। वह पलांडू का ही रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। वहीं, पुलिस ने छात्रा की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी है। मामले में छात्रा की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.