ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कानपुर पहुंची सेंट्रल विजिलेंस टीम, कई घोटालों पर शुरू हुई जांच

कानपुर: कानपुर में प्रोविडेंट फंड (PF) ऑफिस में सेंट्रल विजिलेंस टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है।प्रोविडेंट फंड (PF) ऑफिस कानपुर में सेंट्रल विजिलेंस टीम ने विभागीय जांच शुरू की है। आत्म निर्भर भारत योजना के तहत कई कंपनियों के रजिस्ट्रेशन और पीएफ फंड में घोटाले की बात सामने आई है। इनमें से दो कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।पिछले दिनों तीन लाख की घूस लेते CBI ने इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह लाखों का कबाड़ कम दाम में बेचने का मामला भी जांच में सामने आया है। फिलहाल चार सदस्यीय सेंट्रल विजिलेंस टीम मंगलवार को जांच करने में जुटी है।दो कंपनियों पर धोखाधड़ी का मुकदमाजाहिद लेदर प्राइवेट लिमिटेड के तीन निदेशकों पर FIR दर्ज हुई है। इन निदेशकों के नाम जाहिद शौकत, राशिक शौकत और शरीफ शौकत है। बताया जा रहा कि लाखों के PF फंड में खेल किया गया है। सेंट्रल विजिलेंस टीम की जांच में सामने आया है कि वास्तविक PF लाभार्थी के बजाय फर्जी लाभार्थियों के खातों में राशि को ट्रांसफर किया गया था।इसी तरह दूसरा मामला SMC मेन पावर सलूशन कंपनी का सामने आया है। इस कंपनी के निदेशकों के खिलाफ भी धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी के डायरेक्टर ललित गुप्ता और मुकुल चौबे पर FIR हुई है। यहां भी लाखों के PF फंड का के घोटाले की बात सामने आई है। इस कंपनी में भी वास्तविक PF लाभार्थी के बजाय फर्जी लाभार्थियों के खातों में रकम ट्रांसफर कराई है। दोनों कंपनियों के खिलाफ काकादेव थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.