ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशियन कुराश चैंपियनशिप में जीता पदक, ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर किया सम्मानित

भिवानी: नेहा शर्मा को सम्मानित करते हुए परिवर्तन मंच के चेयरमैन मास्टर सतबीर रतेरा। हरियाणा की बेटियां आज शिक्षा और खेलकूद में अपने माता पिता का नाम रोशन करने के साथ साथ पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रही है। बेटियां हर क्षेत्र में समाज व देश का नाम रोशन कर रही है। बेटियों ने शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाकर यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नही है। यह बात परिवर्तन मंच के चेयरमैन मास्टर सतबीर रतेरा ने एशियन कुराश चैम्पियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटी गांव सिवाड़ा की बेटी नेहा शर्मा को सम्मानित करते हुए कही।बता दे कि बीते दिनों चैनबुरी थाईलैंड में एशियन कुराश चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया गया था। इस चैम्पियनशिप में गांव सिवाड़ा की बेटी नेहा शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया, जिसका गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं अन्य खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया तथा उसके सम्मान में समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि परिवर्तन मंच के चेयरमैन मास्टर सतबीर रतेरा ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि कुराश खेल कुछ हद तक पहलवानी की तरह ही है, लेकिन दोनों खेलों के नियम अलग है।कुराश उज्बेकिस्तान की पारंपरिक मार्शल आर्ट की शैली है। कुराश खेल भी कुश्ती की तरह ताकत व संयम का खेल है, जिसमें खिलाड़ी को अपने शारीरिक के साथ मानसिक क्षमता का भी पूरी तरह से उपयोग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बेटी नेहा शर्मा एक होनहार खिलाड़ी है तथा ऐसे खिलाड़ियों की देश को जरूरत है। रतेरा ने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि आर्थिक अभाव में कोई भी बेहतरीन खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित ना रहे। इसीलिए वे प्रत्येक खिलाड़ी के उत्साहवर्धन के लिए हमेशा तैयार रहते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.