ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ड्यूटी जाते समय कपूरी गांव में बाइक के आगे नील गाय आने से पेड़ से टकराया

महेंद्रगढ़: होमगार्ड जवान हेमंत के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे परिजन।हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में गांव कपूरी के पास बाइक पेड़ से टकरा जाने पर होम गार्ड के जवान हेमंत कुमार (22) की मौत हो गई। हादसा नील गाय के अचाक से बाइक के सामने आने से हुआ। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया।थाना कनीना के गांव कपूरी निवासी शेर सिंह ने बताया की वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसका चचेरा भाई हेमंत कुमार होमगार्ड में कनीना थाना में लगा हुआ था। रात को 9 बजे वह गांव कपूरी से ड्यूटी पर थाना शहर कनीना बाइक से से जा रहा था। वह कपूरी के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक बाइक के आगे नीलगाय आ गई। उससे बचने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हेमंत कुमार को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल कनीना में लाए। वहां हेमंत कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पेड से टकराने से टूटी पड़ी बाइक।पिता की 3 महीने पहले हो चुकी मौतमृतक हेमंत परिवार में सबसे बड़ा था और डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं थी। छोटा भाई 12 साल का है। परिवार में वही अकेला कमाने वाला था। उसके पिताजी की हार्ट अटैक से 3 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी छोटी बहन की 2 दिसंबर की शादी निकाली हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्लैटिना बाइक का एक्सीडेंट हुआ है वह अभी 10 दिन पहले ही ली थी। इस प्रकार अब इस परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.