ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निराला नगर सिखों के नर संहार में शामिल था पकड़ा गया राजवीर, अब तक सिख दंगे के 35 आरोपियों को SIT ने भेजा जेल

कानपुर: सिख दंगे का पकड़ा गया आरोपी राजवीर सिंह।सिख विरोध दंगा की जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार को एक और आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पकड़ा गया आरोपी निराला नगर में हुए सिख नर संहार में शामिल था। एसआईटी की जांच में आरोपी राजवीर सिंह का नाम सामने आया था। इसके बाद से राजवीर फरार चल रहा था। एसआईटी ने सर्विलांस की मदद से शातिर को दबोच लिया।निराला नगर में पकड़े गए आरोपी ने सिख परिवार को था जिंदा फूंकाएसआईटी चीफ बालेंदु भूषण ने बताया कि एसआईटी की टीम को सोमवार देर रात एक और बड़ी सफलता मिली है। सिख दंगे के दौरान निराला नगर में जघन्य हत्याकांड और डकैती के आरोपी 61 वर्षीय राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राजवीर मेरठ के अलीपुर सरधना का रहने वाला है।सिख दंगे के दौरान निराला नगर में रक्षपाल सिंह, भूपेंद्र और सतवीर सिंह उर्फ काले को जिंदा फूंक दिया गया था। इसके बाद घर में बलवाइयों ने डाका डाला था। इसमें पकड़े गए आरोपी राजवीर की भूमिका अहम थी। 38 साल बाद आरोपियों की गिरफ्तारी से मृतक के परिवारीजनों ने राहत की सांस ली है।अब तक 35 आरोपी भेजे गए जेलएसआईटी चीफ बालेंदु भूषण ने बताया कि सिख दंगे में अब तक 35 आरोपियों को जेल भेजा गया है। सिख दंगे के दौरान हुई हिंसा में कानपुर की एसआईटी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इसके चलते 38 साल पहले सिख दंगे में मारे गए सिखों के परिवारो को इंसाफ मिल सका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.