ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल सहित पूरे प्रदेश में शुरु हो सकती है बारिश

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश भर में आज से वर्षा का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है। दो मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। दोनों मौसम प्रणालियों के असर से पूरे मध्य प्रदेश में सोमवार से गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला शरू होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला तीन दिन तक बना रह सकता है।हालांकि इन प्रणालियों का प्रभाव शनिवार शाम से ही पड़ना शुरू हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अवदाब का क्षेत्र ओडिशा में भवानीपटना के पास बना हुआ है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त कोंकण एवं उससे लगे गोवा पर भी हवा के ऊपर भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका वर्तमान में गुजरात के नलिया, अहमदाबाद, ब्रह्मापुरी, जगदलपुरसे हाेकर अवदाब के क्षेत्र तक बना हुआ है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. ममता यादव ने बताया कि अवदाब का क्षेत्र वर्तमान में ओडिशा में भवानीपटना के पास बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के संकेत’ मिले हैं। इसके अतिरिक्त कोंकण एवं उससे लगे गोवा पर भी हवा के ऊपर भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के असर से साेमवार से पूरे मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला तीन दिन तक बना रह सकता है। बीते 24 घंटे में सिवनी में 89.4, खरगोन में 78, खंडवा में 74.4, पंचमढ़ी में 33, छिंदवाड़ा में 26.4, बैतूल में 24.4, धार में 8.3, मंडला में 7.5, ग्वालियर में 5.6, इंदौर में 5, उज्जैन में 4, मलांजखंड में 2.8, उमरिया व सीधी में 2.2, नर्मदापुरम में 2.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.