ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिवार के साथ घूमने जाये दिल्ली में स्थित बटरफ्लाई पार्क

हवा में उड़ती और सपनों की कहानियां बुनती इस पार्क में तितलियों को देखकर आप भी इन्हीं की तरह उड़ना चाहेंगे। अगर आप भी एक नहीं बल्कि कई प्रकार की तितलियां एक ही स्थान पर देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि दिल्ली को पहला ‘बटर फ्लाई पार्क’ का तोहफा मिल चुका है।लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली को पहला तितली पार्क का गिफ्ट मिल चुका है। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में परिवार के साथ दिल्ली में किसी बेहतरीन जगह घूमने प्लान बना रहे हैं तो आप बटरफ्लाई पार्क घूमने के लिए जा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इस पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं कि आप कब और कैसे घूमने के लिए जा सकते हैं। रंग-बिरंगी तितलियों को अठखेलियां करते हुए देखने के साथ परिवार के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं। खासकर बच्चों के साथ यहां घूमने का एक अलग ही मज़ा होने वाला है। बच्चे इन तितलियों को देखकर यक़ीनन खुश हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कई वर्षों से इन पार्क पर काम हो रहा था। हालांकि, यह बहुत पहले ही बनकर तैयार हो गया था लेकिन, अब सैलानियों के लिए खोल दिया गया है।इस खूबसूरत पार्क द्वारा सैलानियों के सभी सुविधाओं का व्यवस्था है। पार्क के अंदर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र यहां तैयार रंग-बिरंगी तितली का एक बड़ा आकार है। इस पार्क में फव्‍वारे भी है जिसे देखते ही बनता है। जगह-जगह सैलानियों के लिए बेंच भी लगाए गए हैं। इस पार्क में एक नहीं बल्कि हजारों प्रकार के औषधीय पेड़-पौधे को भी लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि इस पार्क में ऐसी कई तितलियां हैं जो भारत लगभग से लुप्त हो चुकी हैं। यहां की प्रमुख तितलियां स्पॉटेड पैरट, लाइन ब्लू, बलका पेरट, कॉमन कैस्टर, कॉमन ग्लास यलो, कॉमन जे, प्लेन टाइगर, डिंगी स्विफ्ट आदि तितलियां मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां तितलियों की प्रजातियां और भी बढ़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.