मथुरा के होटल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक संस्था ने अंगदान के प्रति लोगों को किया जागरूक
मथुरा: सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ऑर्गन डोनेशन जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथिमथुरा के एक होटल मैं अंगदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सामाजिक संस्था ने लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेंगलुरु से आये अंगदान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर लाल गोयल शामिल हुए।सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ने आयोजित किया कार्यक्रममथुरा की समाज सेवी संस्था इनर व्हील ने डैंपियर नगर स्थित एक होटल में जागरूकता कार्यक्रम किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेंगलुरु से आए डॉक्टर लाल गोयल का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। डॉक्टर लाल गोयल ने बताया कि अंग दान हर इंसान को करना चाहिए जिससे किसी की जरूरतमंद इंसान की जिंदगी बचाई जा सके।एक्सीडेंट में मरने वाले इंसान के 4 घंटे तक काम करते हैं कई अंगकार्यक्रम में शामिल होने आए डॉक्टर लाल गोयल ने बताया की एक्सीडेंट में मरने वाले इंसान के अंग 4 घंटे तक जीवित रहते है। जिससे की 4 घंटे के अंदर उसके शरीर से दूसरे शरीर में ट्रांस प्लांट किया जा सकता है । उन्होंने सभी से अपील कि सभी जागरूकता फैलाएं जिससे इंसानों की जिंदगी बचाई जा सके।अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का लिया संकल्पकार्यक्रम में आर्गनाइजेशन की अध्यक्ष दीपा अग्रवाल ने अंग दान करने की अपील की। जिससे सभी को खुशी मिल सके। इसी मध्य आर्गनाइजेशन की अन्य मेंबर भी मौजूद रही और सभी ने अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.