गोल्ड हुआ सस्ता व चांदी हुई महंगी
सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना जहां सोमवार के बंद भाव के मुकाबले सस्ते रेट पर खुला तो चांदी थोड़ी महंगी हो गई है। मंगलवार को 24 कैरेट सोना 50566 रुपये पर खुला, जो सोमवार के बंद भाव से 297 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी 839 रुपये चढ़कर 56776 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 5688 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 19232 रुपये सस्ती है।इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 50364 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट 46318, जबकि 18 कैरेट 37924 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29581 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.