तुषार कपूर की फिल्म ‘मारीच’ दिसंबर में होगी रिलीज
अभिनेता तुषार कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मारीच’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से उन्होंने अपनी इस फिल्म का एलान किया है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। एक्टर की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार कपूर की यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।तुषार कपूर के अलावा फिल्म में नसीरूद्दीन शाह भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि बतौर प्रोड्यूसर यह तुषार कपूर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह अक्षय कुमार अभिनीत ‘लक्ष्मी’ में बतौर प्रोड्यूसर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस फिल्म में तुषार कपूर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर तुषार कपूर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है, ‘यह फिल्म कई वजहों से मेरे दिल के बेहद करीब है। ‘लक्ष्मी’ के बाद ‘मारीच’ बतौर प्रोड्यूसर मेरी दूसरी फिल्म है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.