ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मांगों को लेकर सर्कल कार्यालय से घंटाघर चौक तक किया प्रदर्शन

भिवानी: भिवानी में मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।हरियाणा के भिवानी में बिजली कर्मियों ने मंगलवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का पुतला जलाया। कर्मियों ने प्रदर्शन करके बिजली मंत्री के गैर जिम्मेदाराना और संवेदनहीन रवैये, हठधर्मिता के खिलाफ एवं कच्चे कर्मचारी को पक्का करवाने, हरियाणा रोजगार कौशल निगम भंग करने, समान काम-समान वेतनमान लागू करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, बिजली बिल-2022 को रद्द करवाने सहित 30 सूत्रीय मांगों आवाज बुलंद की।बिजली कर्मचारी सर्कल कार्यालय पर एकत्रित एवं सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए बिजली मंत्री का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर भिवानी सर्कल सचिव राजेश सांगवान ने की। मंच संचालन राज्य कमेटी सदस्य धर्मवीर भाटी ने किया। इस दौरान बिजली यूनियन के तमाम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौक पर पुतला दहन किया। चेयरमेन देवेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बिजली मंत्री रणजीत चौटाला कर्मचारियों के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहै हैं।बिजली कर्मियों ने घंटाघर चौक पर बिजली मंत्री का पुतला जलाया।मौजूदा समय में केंद्र व राज्य की सरकार तमाम विभागों को निजी कंपनियों के हाथों में बेचने में लगी हुई है। आजादी के अमृत महोत्सव के बहाने आम जनता को भ्रमित कर तमाम प्रकार के जनता विरोधी बिल संसद के शीतकालीन सत्र में पास करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बिल के पास होने के बाद सभी प्रकार की सब्सिडी खत्म हो जाएगी तथा बिजली आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगी।उन्होंने कहा कि आम जनता पहले से ही मंहगाई की मार से त्रस्त है तथा मौजूदा हरियाणा सरकार भी केंद्र के नक्शे कदम पर चलते हुए कर्मचारियों की मांगों का कोई समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 माह से लगातार हरियाणा के बिजली मंत्री, बिजली निगम मैनेजमेंट को मांग पत्र सौंपे जा रहे हैं तथा बार-बार प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.