ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जौनपुर से वाराणसी आए युवक को बेल्ट से मारकर किया घायल और छीन लिए पैसे

वाराणसी: वाराणसी में लुटपाट के बाद घायल सुशील कुमार सिंह।वाराणसी में बीच शहर दिन-दहाड़े लूट का एक मामला सामने आया। वाराणसी के लहरतारा स्थित सनबीम स्कूल के पास एक युवक से मारपीट कर उससे ढाई-तीन लाख रुपए कैश छीन लिए गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग निकले। जौनपुर से आ रहे सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वह इधर से गुजर रहा था। बदमाशों ने मेरे आगे लाकर बाइक खड़ी कर दी। फिर बेल्ट निकालकर मारने-पीटने लगे। उसके बाद मेरा कैश छीन लिया गया। ढाई- तीन लाख रुपए में से अब मेरे पास केवल 20-22 हजार रुपए ही बचे हैं।घायल सुशील से बातचीत करते पुलिस अधिकारी।चेतगंज पुलिस कर रही मामले की जांचसुशील को सिर पर काफी चोट आई है। उसके सिर से ब्लीडिंग इतनी तेज थी कि पूरा चेहरे से खून टपक रहा था। सिर पर हो रही ब्लीडिंग को हाथ से पकड़कर सुशील ने राहीगरों से बातें भी की। राहगीरों ने वीडियो बनाते हुए सुशील से पूछा कि क्या तुम उन लोगों को पहचानते हो। इस पर सुशील ने कहा कि मुझे मारने वालों में मंडुआडीह का एक दलाल भी था। उसका नाम राजन यादव है। दूसरे हमलावार को नहीं पहचान पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुशील को अस्पताल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूटपाट के अपनी बाइक वहीं छोड़ सवारी गाड़ी से भाग निकले।वहीं लुटेरों की बाइक जब्त कर ली। इस मामले की जांच चेतगंज थाने की पुलिस कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.