बोले-मान सरकार को दूसरी पार्टियों से नहीं केजरीवाल से है खतरा,चीमा अपना घर संभाले,दूसरों पर आरोप न लगाए
लुधियाना: भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा जानकारी देते हुए।पंजाब में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सियासत गर्मा चुकी है। बीते दिन पंजाब के वित्त मंत्री ने बयान दिया था कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को भाजपा खरीदने की कोशिश कर रही है। इस बीच आज लुधियाना भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पहुंचे।शर्मा ने सर्कट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत की। प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब में सरकार लेकर आई है लेकिन वित्त मंत्री के बयान से इस तरह लग रहा है कि लड़ाई उनके खुद के घर (आप पार्टी) की है लेकिन वह जनता को गुमराह करते हुए लड़ाई भाजपा के सिर थोप रहे है।पंजाब में आम आदमी पार्टी से अब सरकार चल नहीं रही जिस कारण लोगों का ध्यान डायवर्ट करने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। भाजपा पर इस तरह के आरोप लगाने आप पार्टी का हिस्सा है। आप पार्टी की उत्पती झूठ से हुई है।इसी तरह के आरोप दिल्ली में भी आप ने भाजपा पर लगाए। दो दिन की सुर्खियां बंटोरी फिर मामला शांत। कही न कही पंजाब के लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है ताकि लोग विकास के मुद्दों पर सवाल न उठाए। लोगों के पैसों, टेक्सों का गलत इस्तेमाल आम आदमी पार्टी कर रही है।आम आदमी पार्टी का सेहत मंत्री दिल्ली में सतिंदर जैन जेल में है। यदि वो सच्चा होता तो आज जेल से बाहर जमानत पर होता। पंजाब में जिस मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे आज वहीं मंत्री मीटिंगों का हिस्सा बन रहा है। दिल्ली की एक्साइज पालिसी की तपिश पंजाब में आ रही है।दिल्ली वाली ही पालिसी पंजाब में लागू हो रही है। शर्मा ने कहा कि पंजाब आम आदमी पार्टी पर लोगों का दबाव है। लोगों से जो वादे किए थे अब सरकार से पूरे नहीं हो रहे जिस कारण सरकार के मंत्री बेतुके बयान दे रहे है। मंत्री की फौजा सिंह की आडियों चल रही है इस पर चीमा कुछ नहीं बोले। लेन देने की जो बात चल रही है उस पर कोई बात नहीं कर रहे।ये आम आदमी पार्टी की नहीं खास पार्टी की सरकार बनी है। माइनिंग पालिसी सरकार से संभल नहीं रही। आने वाले दिनों में भाजपा पंजाब के हर मुद्दे पर सरकार के घेरेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.