ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से 2 युवकों की मौत 

भिलाई में स्मृति नगर चौकी अंतर्गत अवंतीबाई चौक कोहका में बाइक सवार 3 युवक डिवाइडर से टकराने पर दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया खुर्सीपार निवासी तरुण पांडे (22 वर्ष),मांशु कुमार (24 वर्ष) और कबीरधाम जिला के पांडातराई निवासी सूरज कुमार साहू (24 वर्ष) से सूर्यामाल की तरफ गए हुए थे। वहां से वो तीनों देर रात अपने घर खुर्सीपार जा रहे थे। इस दौरान अवंतीबाई चौक से पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तेज रफ्तार बाइक टकराने से उसमें सवार तीनों लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे।

बताया जा रहा है कि तरुण का सिर डिवाइडर से सीधे टकराया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज साहू और हिमांशु को गंभीर हालत में इलाज के लिए स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। यहां सूरज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हिमांशु का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया था। यहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.