ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘हिन्दू धर्म’ में पीजी पाठ्यक्रम किया शुरू

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘हिन्दू धर्म’ में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय ने इसे देश में इस तरह का पहला पाठ्यक्रम बताया है। विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रोफेसर वी के शुक्ला ने इस नए पाठ्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम दुनिया को हिन्दू धर्म के कई अज्ञात पहलुओं से अवगत कराने के साथ ही हिन्दू धर्म की शिक्षाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

शुक्ला ने कहा कि यह देशभर में पहला ऐसा पाठ्यक्रम होगा। यह पाठ्यक्रम ‘भारत अध्ययन केंद्र’ के कला संकाय के दर्शनशास्त्र और धर्म विभाग, संस्कृत विभाग और प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातात्विक विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के पहले सत्र में एक विदेशी छात्र सहित कुल 45 छात्रों ने दाखिला लिया है। ‘भारत अध्ययन केंद्र’ के समन्वयक सदाशिव कुमार दिवेदी ने बताया कि दो वर्ष के इस पाठ्यक्रम में 4 सेमेस्टर और 16 पेपर होंगे।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के वाराणसी केंद्र के निदेशक डॉक्टर विजय शंकर शुक्ला ने बताया कि इस तरह के पाठ्यक्रम को शुरू करने का विचार सबसे पहले 18वीं सदी के विद्वान पंडित गंगानाथ झा और पंडित मदन मोहन मालवीय ने दिया था। परन्तु कुछ कारणों से उस समय इस पाठ्यक्रम को शुरू नहीं किया जा सका था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.