ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के प्रयासों से पीछे नहीं हटें ईयू के सदस्य देश संरा

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यवाहक मानवाधिकार प्रमुख नदा अल-नाशिफ ने यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों से अक्षय ऊर्जा एवं ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं को विकसित करने के अपने प्रयासों से पीछे नहीं हटने का आग्रह किया है। मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक उच्चायुक्त नादा अल-नाशिफ ने जेनेवा में मानवाधिकार परिषद के नवीनतम सत्र के उद्घाटन भाषण में इथियोपिया, यूक्रेन, म्यांमार और हैती सहित 30 से अधिक देशों, क्षेत्रों के बारे में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं का उल्लेख किया।
उन्होंने यूक्रेन में रूस के युद्ध के प्रत्यक्ष प्रभाव के बारे में चिंता प्रकट करने के अलावा यह उल्लेख किया कि युद्ध ने कैसे इन दो देशों से खाद्य और ईंधन के निर्यात को प्रभावित किया है, जो इन दोनों के प्रमुख उत्पादक हैं। उन्होंने कहा कि इसके चलते यूरोपीय संघ के सदस्य देश ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए कैसे संघर्ष कर रहे हैं। अल-नाशिफ ने कहा ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सर्दियों से पहले यूरोपीय संघ के कुछ सदस्य देश जीवाश्म ईंधन के बुनियादी ढांचे और आपूर्ति में निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम की जरुरत को समझा जा सकता है।
उन्होंने जीवाश्म हालांकि ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के दीर्घकालिक परिणामों की चेतावनी दी जिससे वैश्विक तापमान में वृद्धि होती है। उन्होंने ऊर्जा-दक्षता परियोजनाओं और नवीकरणीय ऊर्जा के तेजी से विकास का आह्वान किया। उन्होंने कहा मौजूदा जलवायु संकट के मद्देनजर ऊर्जा-दक्षता परियोजनाओं और नवीकरणीय ऊर्जा के तेजी से विकास से पीछे नहीं हटा जा सकता। परिषद में चार सप्ताह चलने वाले शरद सत्र में संयुक्त राष्ट्र के 47 सदस्य देश हिस्सा लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.