शहीदी पार्क की घटना, देर रात चली गोलियां, 3 खोल बरामद, CCTV देख रही पुलिस
लुधियाना: SHO सुखदेव बराड़ मौके पर जांच करते हुए।पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर गोलियां चली हैं। बताया जा रहा है कि गोलियां शहर के कुख्यात गैंगस्टरों द्वारा चलाई गई हैं, लेकिन अभी इस मामले में पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है। थाना डिविजन नंबर 3 के इलाके में लगातार गैंगवार हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आज सुबह शाखा पर आए लोगों ने गोलियों के खोल देखे और तुरंत पुलिस को सूचित किया।घटना किदवई नगर के शहीदी पार्क की है। कल देर रात कुछ युवकों द्वारा पार्क में हुल्लड़बाजी की गई। सुबह जब RSS के स्वंयसेवक शाखा पर पहुंचे तो उन्होंने शाखा स्थल की सफाई करनी शुरू की। सफाई के दौरान उन्हें पार्क से तीन गोलियों के खोल मिले। लोगों का कहना है कि पुलिस की इलाके में कही गश्त नहीं है। रोजाना पूरा-पूरा दिन पार्क में बेवजह से युवकों का जमावड़ा लगा रहता है।पार्क में सर्च करते हुए अधिकारी।इलाका खंगाल रही पुलिसघटना स्थल पर ACP रमनजीत सिंह भुल्लर और SHO थाना डिविजन नंबर 3 सुखदेव सिंह पहुंचे। पुलिस के साथ क्राइम शाखा के कर्मचारी भी मौजूद थे। पार्क के आस-पास जितने घर हैं, उन सभी में लगे CCTV पुलिस चैक कर रही है। इलाका निवासियों का पुलिस पर आरोप है कि पुलिस सुरक्षा को यकीनी बनाए रखने में विफल साबित हो रही है।2016 में RSS स्वंयसेवकों पर इसी पार्क में चली थी गोलीबता दें कि शाखा सुबह के समय लगती है, लेकिन अब पुलिस कई थ्योरियों पर काम कर रही है। क्योंकि 2016 जनवरी में इसी पार्क में शाखा में शामिल लोगों पर गोली चली थी, लेकिन बचाव हो गया था। इस वजह से RSS के सदस्यों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।पार्क में गिरा केक चैक करते SHO सुखदेव बराड़।इलाके के लोगों ने सुनी शोर शराबे की आवाजेंघटना स्थल पर मौजूद इलाके के लोग बताते हैं कि कल देर रात 12 बजे के करीब पार्क में से शोर शराबे की आवाजें आ रही थीं, लेकिन दहशत का मारे कोई घर से बाहर नहीं निकला।पार्क में मिला बर्थ डे केक और शराब की बोतलआज सुबह जब पुलिस जांच करने पहुंची तो लोगों ने पुलिस को पार्क में दिखाया कि एक केक पड़ा है। केक का डिब्बा और जिस दुकान से केक आया, उस दुकान का कार्ड पुलिस को मिला। दुकानदार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है और दुकान में लगे CCTV खंगाल रही है। मौके पर डॉग स्कवाड व फिंगर एक्सपर्ट टीम पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की अभी जांच जारी है। पार्क में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.