अकेला पाकर 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़
रायपुर में 14 साल के नाबालिग ने 13 की बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना खमतराई इलाके में बनी बस्ती की है। नाबालिग बच्ची के घर वाले काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोस में ही रहने वाला लड़का घर में घुस गया। उसने लड़की को पकड़ा और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। लड़की की चीख सुनकर पड़ोस के लोग जैसे ही उसके घर आए तो वह लड़का भाग गया।
लोगों ने लड़की के परिजनों को खबर दी। आरोपी लड़का भी उसी इलाके का रहने वाला था। इसलिए लड़के के घर वालों के साथ भी विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने FIR करने में देर की तो लड़की के पक्ष से लोग थाने में हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया, और आरोपी लड़के को पुलिस पकड़कर थाने ले आई, अब इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के नाबालिग होने की वजह से पुलिस इसे बाल अदालत में पेश करेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.