ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब के पानी, MSP को लेकर सड़कों पर ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी करके लगाया धरना

जालंधर: वरियाणा के पास कपूरथला रोड पर धरना लगाकर बैठे किसान।किसानों ने जालंधर शहर से कपूरथला की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग को रोक दिया है। कपूरथला रोड को किसानों ने वरियाणा के पास रोका है। किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके धरना लगाकर बैठ गए हैं। धरने में किसान महिलाएं भी शामिल हैं। किसानों ने धरना पंजाब के पानी, फसलों के MSP और किसान जिस भूमि पर काश्तकारी कर रहे हैं, उन्हें उसका जमीनी हक देने और कर्ज माफी को लेकर लगाया है।धरने में शामिल किसान महिलाएंकिसानों का कहना है कि पंजाब का पानी प्रदूषित हो रहा है। उसके लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। नदियों-नहरों में प्रदूषित जल बह रहा है। निचले इलाकों के लोग इसे खेती के लिए प्रयोग कर रहे हैं। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी इस्तेमाल करते हैं, जबकि गंदा पानी ट्रीटमेंट के बाद खेती के लिए दिया जाना चाहिए, लेकिन उस पर भी कोई काम नहीं नहीं हो रहा है।फसलों पर सरकार ने कहा था कि राज्य अपने बूते पर MSP देगा। MSP की गारंटी दी गई थी, लेकिन उस गारंटी पर सरकार ने अभी तक घंटी नहीं बजाई है। अभी तक MSP की गारंटी वाली फाइल ठंडे बस्ते में ही पड़ी हुई है। केंद्र सरकार ने भी दिल्ली में आंदोलन के खत्म करवाते समय MSP का वादा किया था, लेकिन उस पर वह खरी नहीं उतरी। कमेटी में कोई पंजाबी नहीं रखा गया। किसी किसान नेता को उसमें शामिल नहीं किया गया है।टैंट और ट्रैक्टर ट्रालियां लगाकर रोका गया सड़क मार्गकिसान नेता एवं किसान यूनियन कपूरथला के प्रधान सरवन सिंह बाउपुर ने कहा कि सरकार जमीन को आबाद करके उस पर काश्तकारी करने वाले किसानों को उसका मालिकाना हक दें। जमीन के टुकड़े को किसान उपजाऊ बनाता है, उसे विकसित करता है, लेकिन बाद में उससे जमीन छीन ली जाती है। उसे उसका मालिकाना हक मिलना चाहिए। सरकार ने आंदोलन के दौरान वादा भी किया था, लेकिन अभी तक फैसला धरातल पर नहीं उतरा।उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने किसानों के कर्ज उतारने का प्रोसेस शुरू किया था, लेकिन यह प्रोसेस नई सरकार आते ही रूक गया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि वादे के अनुसार, किसानों के कर्ज पर गंभीरता से विचार किया जाए और उसे उतारने के प्रयास किए जाएं। कर्ज के कारण आए दिन किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। किसानों विधायकों के घरों के बाहर भी धरने लगाए गए थे, लेकिन सरकार नहीं सुधरती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.