ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आजम खां को आया हार्ट अटैक

रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता एवं शहर विधायक मोहम्मद आजम खां को हार्ट अटैक पड़ गया है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एंजियोग्राफी के बाद डाक्टरों ने उन्हें स्टंट डाला है। फिलहाल, उनकी हालत में सुधार है लेकिन विशेषज्ञों की निगरानी में सीसीयू में एडमिट हैं। आजम खां के करीबियों के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले सोमवार को अचानक पसीना आया और सांस लेने में तकलीफ हुई थी।आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सोमवार की रात में तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। वहां सर गंगाराम अस्पताल में उनके चैकअप हुए तो पता चला कि आजम खां को हार्ट अटैक हुआ था। मंगलवार की सुबह में एंजियोग्राफी करायी गई जिसमें पता चला कि उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज है। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने मंगलवार को आजम खां के दिल की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है। अभी आजम खां डॉक्टरों की निगरानी में सीसीयू में भर्ती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.