रायबरेली शिक्षिका ने भाई के साथ एसपी से लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली: क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कार्यवाही की जा रही है।रायबरेली जिले मे शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी स्कूल प्रबंधक अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़िता अपने भाई के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रबंधक को पुलिस बचा रही है। घटना के चार दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लालगंज सीओ को जांच पूरी कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।गुरुबख्शगंज की एक युवती ने एसपी को पत्र देकर बताया था कि वह दुर्गा पब्लिक इंटर कॉलेज, देदौर में शिक्षिका है। शुक्रवार दोपहर प्रबंधक ने विद्यालय में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर पुलिस स्कूल प्रबंधक अमित चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म करने और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रबंधक मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सीओ लालगंज महिपाल पाठक का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रबंधक के खिलाफ मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.