ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एचएस प्रणय को शानदार प्रदर्शन का मिला फायदा

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय अपने शानदार प्रदर्शन से मंगलवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में दो पायदान आगे 16वें स्थान पर पहुंच गए। प्रणय ने विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन सुपर 750 क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई और 33 टूर्नामेंट खेलने के बाद उनके 64,330 अंक हो गए हैं।

साथी भारतीय किदांबी श्रीकांत भी दो पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि लक्ष्य सेन दुनिया के नौवें नंबर से भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर बरकरार हैं। चोट के कारण विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन में नहीं खेलने वालीं पीवी सिंधू को भी एक पायदान का लाभ मिला है जिससे वह सातवें स्थान पर पहुंच गईं। पुरुष युगल में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर कायम हैं जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में पहला कांस्य पदक जीता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.