ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गिनाए शराब पीने के फायदे! बोलीं- थोड़ी पीने से शराब औषधि का काम करती है

भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का शराब पीने को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि थोड़ी शराब पीने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने शिवराज सरकार की नई आबकारी नीति पर पूछे गए मीडिया के सवाल का जवाब देते कहा कि शराब औषधि का काम करती है, असीमित मात्रा में लेने से वो नुक़सान का काम करती है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि शराब सस्ती हो या महंगी हो, शराब जहां औषधि का काम करती है। शराब यानी अल्कोहल आयुर्वेद में सीमित मात्रा में औषधि होती है और असीमित मात्रा में पीने से जहर का काम करती है। इसको सबको समझना चाहिए और सुनना चाहिए। अधिक मात्रा में पीने वालों को समझकर इसका अधिक मात्रा में सेवन बंद करना चाहिए।

कांग्रेस का तंज
साध्वी ठाकुर के बयान के बाद कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि- भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अब बता रही है कि “शराब औषधि का काम करती है, असीमित मात्रा में लेने से वो नुक़सान का काम करती है“

सांसद जी के मुताबिक़ सीमित मात्रा में वो नुक़सान देह नही है , सबको समझना चाहिये। सांसद जी शराब का नहीं उसकी मात्रा का विरोध कर रही है। लगता है पूरी भाजपा प्रदेश को शराब में डुबाने में लगी हुई है। शराब सस्ती की जा रही है , घर- घर शराब , माल , सुपर बाज़ार , एयरपोर्ट सभी जगह शराब…भाजपा राज में पियो मगर प्यार से , बस मदहोश रहो..ताकि भाजपा सरकार की सच्चाई जान ना सको…।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.