मुजफ्फरनगर पहुंचे मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद से वार्ता करती पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल।यूपी के मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि मछुआरा समाज के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। उन्होने मछुआ समाज से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने मत्स्य पालन मंत्री से भेंट कर कुशल क्षेम जाना।पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने मत्स्य पालन मंत्री डा.संजय निषाद का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।भाजपा के राज में सभी का विकास: डा. संजय निषादगुरुवार को पीडब्लुडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे कैबीनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तथा देश विकास के पथ पर है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में गरीब मछुआ समुदाय के व्यक्तियों, जिनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है या वह भूमिहीन है तो उनके लिए कोल्ड चेन योजना के माध्यम से साइकिल विद आइस बाक्स, मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स, थ्री व्हिलर विथ आइस बाक्स की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मछुआ समुदाय सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए तो उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सकती है। कैबीनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होंने मछुआ समुदाय से मत्स्य गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बड़े मत्स्य पालक व मत्स्य व्यवसायियों से यह भी अनुरोध किया कि अपने आसपास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। ताकि उनके मत्स्य पालन तालाब अथवा यूनिट से दिन प्रतिदिन मछलियों का विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें। पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने मत्स्य पालन मंत्री ने जनपद में मछुआ समुदाय से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.