ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

30 सिंतबर से अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन

मुंबई । रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में खुशखबरी मिल सकती है। देश की तीसरी और नई वंदे भारत ट्रेन 30 सितंबर से पटरी पर दौड़ेगी। पीएम नरेंद्र मोदी गांधीनगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रायल पूरा होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात पहुंच चुकी है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल और गुजरात के बीच चलेगी। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने एक ट्वीट के द्वारा इसके संकेत दिए। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जल्द ही वंदे भारत से मुंबई-अहमदाबाद की दूरियां और भी कम होंगी। गौरतलब है कि अहमदाबाद-मुंबई के बीच 9 सितंबर को ट्रेन का ट्रायल सफल रहा था।
ट्रेन ने स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अहमदाबाद से मुंबई के बीच 492 किमी की दूरी सिर्फ 5.10 घंटे में तय की थी। अहमदाबाद दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेन को सीआरएस मंजूरी मिल गई है। यानी अब ट्रेन पूरी तरह से कॉमर्शियल रूप से चलाने के लिए तैयार है।
साबरमती और कालूपुर में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्थलों का दौरा करने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णण ने कहा, वंदे भारत ट्रेन भारत में पूरी तरह से पीएम मोदी के विजन से निर्मित है, उसी विजन से डिजाइंड, और बहुत अच्छी उसकी टेस्टिंग की रिपोर्ट बहुत अच्छी आई है। टेस्टिंग में वंदे भारत ने शून्य से 100 किलोमीटर की स्पीड 52 सेकंड में पूरी की। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी ट्रेन बहुत स्थिर है।
बुलेट ट्रेन परियोजना की जानकारी देकर वैष्णव ने कहा, बुलेट ट्रेन देश के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहले सेक्शन में बहुत अच्छी प्रगति हो रही है। करीब-करीब 80 किलोमीटर से ज्यादा पिलर्स बन चुके हैं। साबरमती में जो टर्मिनल हब बनेगा, वह एक मल्टी मॉडल हब होगा। इसमें मेट्रो, बीआरटीएस, भारतीय रेल, हाई स्पीड रेलवे को एक ही जगह पर बहुत ही अच्छे-से प्लानिंग करके, इंटीग्रेट करके डेवलप किया गया है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.