ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्नेक रेस्क्यू टीम ने AC से निकाला 4 फीट लंबा रैट स्नेक

कोरबा जिले में एसी में छिपकर बैठे धामन सांप (रैट स्नेक) को निकाल लिया गया, मामला शहर के कोसाबाड़ी स्थित एक घर का है। दरअसल एसी से अजीब तरह की डरावनी आवाज आ रही थी, जब घर के एक सदस्य ने थोड़ा पास जाकर सुना, तो वो सांप के फुफकारने की आवाज थी। जिसके बाद घरवाले डर गए।

घर के मुखिया ने सांप की खबर तुरंत RCRS संस्था को दी। स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बड़ी ही मुश्किल से एसी के अंदर छिपे बैठे सांप को बाहर निकाला। स्नेक कैचर अविनाश यादव ने कहा कि ये सांप 4 फीट लंबा है। उन्होंने कहा कि ये चूहे खाने के लिए घरों में घुसते हैं, इसलिए इन्हें रैट स्नेक भी कहा जाता है। फिलहाल स्नेक कैचर अविनाश यादव ने वन विभाग को सूचना देते हुए सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। धामन (रैट स्नेक) मध्यम आकार से लेकर बड़े आकार का सांप होता है। ये चूहा, चिड़िया जैसे जीवों को खाते हैं। वैसे तो यह सांप विषैला नहीं होता, लेकिन अपने मजबूत शरीर से लोगों को जकड़ने में भी सक्षम होता है। जिसके कारण इनका शिकार दम तोड़ देता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.