ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एलन मस्क के नुकसान की हुई भरपाई

अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को आए बिकवाली के तूफान के बाद बुधवार राहत भरा रहा। खासकर दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के लिए बुधवार एक दिन पहले हुए नुकसान की भरपाई करने वाला दिन साबित हुआ। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की संपत्ति में जहां मंगलवार को 8 अरब डॉलर से अधिक की सेंध लगी थी, वहीं बुधवार को मार्केट में तेजी के कारण उनकी संपत्ति 7.15 अरब डॉलर इजाफा हुआ।हालांकि अमेजन के सीईओ रह चुके जेफ बेजोस उतने लकी नहीं रहे, जितने कि एलन मस्क। मंगलावार को 9.84 अरब डॉलर गंवाने वाले बेजोस की संपत्ति में बुधवार को केवल 1.78 अरब डॉलर का ही इजाफा हो पाया। जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर अमेजन के संस्थापक हैं। यह कंपनी अपनी प्रमुख वेबसाइट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और अन्य उत्पाद बेचती है। इसके अलावा बेजोस, स्पेस से जुड़ी कंपनी ब्लू ओरिजिन के भी मालिक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.