ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांव उगाला की घटना; सगे भाईयों ने कैंची से किए वार

अंबाला: अस्पताल में उपचाराधीन कृष्णा देवी।हरियाणा के अंबाला जिले में सौतेली मां पर भाईयों ने तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। लहूलुहान हालत में महिला को इलाज के लिए अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना बराड़ा के अंतर्गत आने वाले गांव उगाला की है।पुलिस ने पीड़िता कृष्णा देवी पत्नी कंवर पाल की शिकायत पर 2 सगे भाईयों समेत 3 के खिलाफ धारा 307 समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।पीड़िता कृष्णा देवी ने बताया कि वर्ष 2007 में उसके पति की पहली पत्नी गुड्डी की मृत्यु के बाद कंवर पाल से दूसरी शादी हुई थी। कंवर पाल की पहली शादी से 2 बेटे हैं विशाल और आसु।बताया कि पिछले करीब 4-5 साल पहले आशु व विशाल ने अपने मन में यह धारणा बना ली थी कि उसका पिता कंवरपाल उसकी बात मानता है। तभी से दोनों भाई उसकी कद्र नहीं करते थे।कैंची से किया जानलेवा हमलापीड़िता कृष्णा देवी ने बताया कि वह अपने पति कंवर पाल, देवरानी सविता के साथ घर पर उपस्थित थी। इसी बीच आशु, विशाल और विक्रम घर आए और आते ही विक्रम व विशाल ने मेरे हाथ पकड़ लिए और आशु ने कैंची से वार कर दिया। बताया कि हमलावर वार करके फरार हो गए।परिजन लहूलुहान हालत में उसे बराड़ा CHC लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अंबाला सिटी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323,324,307 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे ASI सीता राम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.