ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम महंगाई, बेरोजगारी मुद्दे को लेकर क्यों नहीं बोलते है-औवेसी

जयपुर । एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान के चुनावी मिजाज को भांपने की शुरुआत कर दी है। ओवेसी ने जयपुर की मुस्लिम बाहुल्य सीटों में से एक किशनपोल विधानसभा में लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया।असदुद्दीन ओवैसी ने जालूपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानव्यापी मामले में कोर्ट का फैसला गलत है इस फैसले से अब और भी मामले हम लोगों के सामने आएंगे. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने कई सबूतों को नजरंदाज कर दिया। बाबरी मस्जिद का फैसला आया था तब भी मैंने बोला था कि इस तरह के मामले सामने आएंगे और अब आ भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है सभी लोग अब देख रहे है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा कहा कि आज पीएम मोदी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं. हम लोग बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके पास समय नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लीडरशिप पैदा करना हमारा मकसद है उन्होंने कहा कि मदरसों के अलावा आरएसएस के केंद्रों की भी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि अब पूरे राजस्थान का दौरा करूंगा. सभी इलाकों में सभाएं होंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा इस बात का एलान जल्द किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.